ग्राम न्यायालय के प्रारम्भ की तारीख

अमोल मालुसरे – मध्यप्रदेश ग्राम न्यायालय नियम  2001 के अधीन  नियम 40  के अनुसार ग्राम न्यायालय के प्रारम्भ की तारीख हेतु नियम क्या है ?

उत्तर / जानकारी – मध्यप्रदेश ग्राम न्यायालय नियम  2001 के अधीन  नियम 40  के अनुसार

 

नियम 40. ग्राम न्यायालय के प्रारम्भ की तारीख-

1)  ग्राम न्यायालय के सदस्यों के प्रशिक्षण के पूर्व होने के तुरन्त पश्चात और ग्राम न्यायालय के प्रारंभ होने तथा काम करने की तारीख कलेक्टर द्वारा अधिसूचित की जाएगी। इस प्रकार अधिसूचित तारीख के पश्चात सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 तथा मध्यप्रदेश भू- राजस्व सँहिता, 1959  में अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी ग्राम न्यायालय को, अधिनियम के उपबन्धो के अध्यधीन रहते हुए, अदिनियम में यथा विनिर्दिष्ट सिविल , अपराधिक तथा राजस्व मामलों के विचारण की अनन्य अधिकारिता होगी।

 

2) उपनियम 1  के अधीन प्रकाशित अधिसूचना केठिक पूर्व लम्बित सभी मामले, संबंधित न्यायालयों द्वारा न्यायनिर्णित होंगे।

 

Leave a comment