सिविल न्यायालयों में सुनवाई

अमोल मालुसरे – मध्यप्रदेश ग्राम न्यायालय नियम  2001 के अधीन  नियम 8  के अनुसार सिविल वादों / राजस्व मामलों के विचारण के लिए सिविल न्यायालयों में सुनवाई हेतु क्या नियम है ?

उत्तर / जानकारी – मध्यप्रदेश ग्राम न्यायालय नियम  2001 के अधीन  नियम 8  के अनुसार-

नियम 8.  सिविल न्यायालयों में सुनवाई-

1) ग्राम न्यायालय द्वारा राजस्व मामले की सुनवाई के लिए उसी प्रक्रिया का अनुसरण करेगा, जैसी कि मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता में राजस्व मामलो के लिए विहीत है।

 

2) ग्राम न्यायालय, सिविल मामलों की सुनवाई पर सर्वप्रथम आवेदक/ वादी तथा उसके साक्षियों का परीक्षण करेगा और तत्पश्चात प्रतिवादी/ अनावेदक और उसके साक्षियो का परीक्षण करेगा।

Leave a comment